आज माघ मास गुप्त नवरात्रि की नवमी

आज माघ मास गुप्त नवरात्रि की नवमी

भोपाल [ महामीडिया] आज सोमवार को माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अंतिम तिथि नवमी है। गुप्त नवरात्रि में साधकों द्वारा दस महाविद्याओं के लिए साधना की जाती है। ये साधनाएं बहुत कठिन होती हैं। देवी पूजा के इस पर्व के अंतिम दिन सामान्य भक्तों को देवी दुर्गा की पूजा करनी चाहिए नवमी पर देवी दुर्गा पूजा के साथ ही देवी मां के मंदिर में दर्शन करें। छोटी कन्याओं की पूजा करें, खाना खिलाएं, पढ़ाई की चीजें, कपड़े, जूते-चप्पल और धन दान करें। माघ शुक्ल गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि की शुरुआत 29 जनवरी 2023 को सुबह 09 बजकर 05 मिनट से होगी और अगले दिन 30 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी.

सम्बंधित ख़बरें