आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन

आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन

भोपाल [ महामीडिया] वर्ष में चार नवरात्र होते हैं। यह चारों ही नवरात्र ऋतु परिवर्तन के समय मनाए जाते हैं। फिलहाल 19  जून यानि कि सोमवार से गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो गई है। और आज मंगलवार गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है। बता दें कि 'नवरात्र' शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर महानवमी तक किए जाने वाले पूजन, जाप, उपवास का प्रतीक है। आज के दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-उपासना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति मां ब्रह्मचारिणी की पूजा श्रद्धा रूपेण करते हैं, उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। ब्रह्मचारणी- दो शब्द ब्रह्म अर्थात तप और चारणी अर्थात आचरण से मिलकर बना है। इसका भावार्थ है कि मां ब्रह्मचारणी तप करने वाली देवी है।

सम्बंधित ख़बरें