आज मां कात्यायनी की साधना का पर्व

आज मां कात्यायनी की साधना का पर्व

भोपाल [महा मीडिया] आज 24 मार्च को चैत्र नवरात्र का छठा  दिन है। छठे दिन मां कात्यायनी की साधना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।चैत्र नवरात्रि के छठे दिन यानी आज मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा का विधान होता है। महर्षि कात्यायन ने सर्वप्रथम इनकी पूजा की और इसी कारण देवी का नाम कात्यायनी पड़ा।चैत्र नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी के एक विशेष स्वरूप की साधना के लिए समर्पित होता है। आज यानी छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना का विधान है।जो शक्ति, सौंदर्य और साहस की प्रतीक मानी जाती हैं। इस दिन साधक का मन आज्ञा चक्र में स्थित होकर उच्च आध्यात्मिक चेतना की ओर अग्रसर होता है जिससे भक्ति और आत्मसमर्पण की भावना प्रबल होती है।

सम्बंधित ख़बरें