भगवान महाकाल का आज गणेश स्वरूप में श्रृंगार 

भगवान महाकाल का आज गणेश स्वरूप में श्रृंगार 

भोपाल [ महामीडिया] बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकाल का बुधवार को गणेश रूपी श्रृंगार किया गया। तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पंडे - पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। मस्तक पर भांग, चंदन और आभूषण, मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
 

सम्बंधित ख़बरें