
आज आषाढ़ मास की संकष्टी चतुर्थी
भोपाल [ महामीडिया] आषाढ़ महीना शुरू हो गया है और आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन कृष्णपिंगाक्ष रूप में गणेश जी की पूजा करने का विधान है। स्कंद और ब्रह्मवैवर्त पुराण के मुताबिक इस तिथि पर गणेश की विशेष पूजा के साथ व्रत रखने से परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती है। संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।