आज भगवान महाकाल का मनमोहक श्रृंगार

आज भगवान महाकाल का मनमोहक श्रृंगार

भोपाल [ महामीडिया] श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बुधवार को बाबा महाकाल ने भगवान गणेश के रूप में दर्शन दिए। इससे पहले तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से मन मोहक भगवान गणेश के रूप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

सम्बंधित ख़बरें