आज भगवान विष्णु-लक्ष्मी के साथ महाकाल की पूजा का पर्व

आज भगवान विष्णु-लक्ष्मी के साथ महाकाल की पूजा का पर्व

भोपाल [ महामीडिया] आज वैशाख महीने की पूर्णिमा है। ये दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी के साथ महाकाल की पूजा करने का भी पर्व है। पुराणों के मुताबिक इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-दान करने की परंपरा है। इसके बाद भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें। शाम को प्रदोष काल में शिवजी के महाकाल रूप की पूजा करने का विधान है।वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व पर श्रीकृष्ण या शालग्राम रूप में भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक किया जाता है। साथ में देवी लक्ष्मी की पूजा भी होती है। वैशाख महीने के आखिरी दिन गंगाजल और दूध से शिवजी का अभिषेक करने से परेशानियां दूर होती हैं। इस तिथि पर सुबह-शाम शिवलिंग के पास तिल के तेल का दीपक लगाने से दोष खत्म होते हैं और बीमारियां दूर होने लगती हैं।

सम्बंधित ख़बरें