आज भगवान महाकाल की शाही सवारी निकलेगी 

आज भगवान महाकाल की शाही सवारी निकलेगी 

भोपाल [ महामीडिया] आज सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ शाही ठाठ बाट के साथ चांदी की पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। कोरोना प्रतिबंध समाप्त होने के बाद परंपरागत शाही सवारी मार्ग से त्रिलोकीनाथ का कारवां गुजरेगा। करीब 7 किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर भक्त पलक पावड़े बिछाकर राजा का स्वागत करेंगे। तेलीवाड़ा,कंठाल,छत्री चौक, मिर्जा नईम बेग मार्ग पर विभिन्ना्‌ संस्थाएं मंच से पुष्प वर्षा कर सवारी का स्वागत करेंगी।महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे सवारी शुरू होगी। महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामानुजकोट होते हुए राजा की पालकी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां महाकाल पेढ़ी पर पालकी को विराजित किया जाएगा। पुजारी शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें