नवीनतम
कल सफला एकादशी का व्रत रहेगा
भोपाल [ महामीडिया] पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत 30 दिसंबर गुरुवार को है। पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 29 दिसंबर बुधवार शाम 04 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 30 दिसंबर गुरुवार दोपहर 01 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। सूर्योदय व्यापिनी पौष माह कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि 30 दिसंबर गुरुवार को होगी। इसलिए सफला एकादशी का व्रत 30 दिसंबर गुरुवार को होगा। इस व्रत का पारण 31 दिसंबर शुक्रवार द्वादशी तिथि के दिन सुबह 10 बजकर 40 मिनट के पहले कर सकते हैं।पौराणिक मान्यता के मुताबिक सफला एकादशी का व्रत महाभारत काल में युधिष्ठिर ने भी किया था। पद्म पुराण के मुताबिक जो भक्तगण सफला एकादशी का व्रत रखते हैं उनके सभी पाप राजा महिष्मान के ज्येष्ठ पुत्र लुम्पक के पापों की तरह नष्ट हो जाते हैं। एकादशी के व्रत को करने से व्रती को अश्वमेघ यज्ञ, जप, तप, तीर्थों में स्नान-दान से भी कई गुना शुभ फल मिलता है। एकादशी का व्रत करने वाले व्रती को अपने चित, इंद्रियों और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है।