अगहन अमावस्या पर नदी स्नान की परंपरा 

अगहन अमावस्या पर नदी स्नान की परंपरा 

भोपाल [ महामीडिया] अभी अगहन मास चल रहा है और इस मास की अमावस्या मंगलवार, 12 दिसंबर को है। जब मंगलवार को अमावस होती है तो उसे भौमवती और भौम अमावस्या कहा जाता है। इस तिथि पर महीने का एक पक्ष खत्म हो जाता है। 13 दिसंबर से अगहन मास का शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा। धर्म के नजरिए से अमावस्या तिथि का महत्व काफी अधिक है। इस दिन किए गए धर्म कर्म से अक्षय पुण्य मिलता है। इसी मान्यता की वजह से लोग लोग अमावस्या पर नदी स्नान करते हैं, दान-पुण्य करते हैं, अपने इष्टदेव की पूजा करते हैं और पितरों के लिए धूप-ध्यान करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें