भगवान धर्मराज का एक अनूठा मंदिर

भगवान धर्मराज का एक अनूठा मंदिर

भोपाल [ महामीडिया] उज्जैन के मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर भगवान धर्मराज का एक अनूठा मंदिर है। इस मंदिर में पाषाण शिला पर उत्कीर्ण बारह ज्योतिर्लिंग, चौरासी महादेव तथा भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों का अंकन है। यहां दर्शन करने आने वाले भक्त एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग, 84 महादेव तथा भगवान विष्णुओं के 24 अवतारों का दर्शन करते हैं। धर्मधानी उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल, शक्तिपीठ हरसिद्धि, कालभैरव, मंगलनाथ जैसे पुराण प्रसिद्ध मंदिरों के कारण तो विश्व में अपना विशेष स्थान रखती ही है। यहां कुछ मंदिर ऐसे हैं जो वास्तु और मूर्ति शिल्प की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिप्रा के रामघाट स्थित श्री धर्मराज मंदिर इन्हीं में से एक है। इस मंदिर की विशेषता पाषाण शिला पर बारह ज्योतिर्लिंग व चौरासी महादेव के शिवलिंग और एक ही पत्थर पर उत्कीर्ण भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों की मूर्ति है।

 

सम्बंधित ख़बरें