वैशाख महीना भगवान विष्णु की आराधना का  पर्व 

वैशाख महीना भगवान विष्णु की आराधना का  पर्व 

भोपाल [ महामीडिया] वैशाख का महीना हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। इस माह में खरमास समाप्त हो जाता है और शादी, विवाह के मुहूर्त भी फिर से निकल जाते हैं। इस बार वैशाख माह की शुरुआत 7 अप्रैल, शुक्रवार के दिन से हो चुकी है। बता दें कि इस महीने भगवान विष्णु की आराधना करना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इस महीने कुछ कड़े और विशेष नियमों का पालन करना होता है।दरअसल, शास्त्रों में वैशाख महीने के दौरान किए जाने वाले बहुत से यम-नियम आदि का जिक्र किया गया है। इसलिए इस बार 7 अप्रैल से शुरू होकर वैशाख महीने की पूर्णिमा तक ये यम-नियम आदि चलेंगे। 

सम्बंधित ख़बरें