वट सावित्री पूर्णिमा व्रत आज 

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत आज 

भोपाल [ महामीडिया] हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि खास होती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट पूर्णिमा का व्रत रखती हैं। अमंता और पूर्णिमांत चंद्र कैलेंडर में अधिकांश त्योहार एक दिन पड़ते हैं। उत्तर भारतीय प्रदेशों में पूर्णिमांत कैलेंडर का पालन किया जाता है। बाकी राज्यों में अमंता चंद्र कैलेंडर का पालन किया जाता है। 
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत तिथि
- पूर्णिमा तिथि आरंभ: 13 जून, सोमवार, रात 09 बजकर 02 मिनट से
- पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 जून, मंगलवार, सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक
- उदया तिथि: 14 जून का दिन पूजन के लिए शुभ है।
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त-
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त 14 जून को प्रातः 11 बजे से 12.15 तक है। इस समय बरगद के वृक्ष की पूजा के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा।
 

सम्बंधित ख़बरें