वेदमाता गायत्री जयंती 6 जून को

वेदमाता गायत्री जयंती 6 जून को

भोपाल [महामीडिया] हिन्दू धर्म में वेदमाता कही गईं गायत्री माता की जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह शुभ तिथि 6 जून, 2025 को पड़ रही है। मां गायत्री चारों वेदों यानी ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद की जननी हैं। इनसे ही वेदों की रचना हुई है। गायत्री मंत्र में चारों वेदों का सार समाया हुआ है इसलिए इन्हें वेदमाता कहा जाता है। कहते हैं कि त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु, और महेश भी गायत्री माता की आराधना करते हैं। गायत्री माता ब्रह्मविद्या की अधिष्ठात्री देवी मानी गईं हैं। गायत्री उपासना से आत्मा का शुद्धिकरण होता है और साधक को ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में गायत्री माता को ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माना गया है। इनकी आराधना गायत्री मंत्र से की जाती है। 

सम्बंधित ख़बरें