वैदिक उत्सवों से जीवन को सफलता मिलती है : ब्रह्मचारी गिरीश जी

वैदिक उत्सवों से जीवन को सफलता मिलती है : ब्रह्मचारी गिरीश जी

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के छान वार्ड स्थित,गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम सहित देश भर के समस्त महर्षि परिसरों में वैदिक पंडितों द्वारा भगवान विष्णु का अनंत चतुर्दशी पर्व पर वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि "हम सभी भाग्यशाली हैं कि वर्ष भर में इतने सारे वैदिक उत्सव होते हैं जहां हम विभिन्न देवी देवताओं की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यही आशीर्वाद हमें जीवन को सफलता और आनंद के साथ जीने का अवसर प्रदान करता है। उनका कहना था कि किसी अन्य संस्कृति और परंपरा में आत्म चेतना के जागरण का ऐसा स्वर्णिम अवसर अन्यत्र नहीं मिलता है। केवल सनातन धर्म में सनातनियों को ही प्रकृति का यह आशीर्वाद मिलता है।"

अनंत चतुर्दशी पर्व पर समस्त महर्षि परिसरों में यह पूजा अर्चना पूरे वैदिक विधि एवं विधान के साथ संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। पूजा अर्चना के पश्चात उपस्थित समस्त लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस पूजा अर्चना का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी किया गया।

सम्बंधित ख़बरें