कल विजया एकादशी पर्व 

कल विजया एकादशी पर्व 

भोपाल [ महामीडिया] फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार ये 16 फरवरी, गुरुवार को किया जाएगा। पद्म और स्कंद पुराण में इस व्रत के बारे में बताया गया है। नाम के मुताबिक इस एकादशी का व्रत करने से हमेशा जीत मिलती है। सबसे पहले श्रीराम ने ये व्रत किया था। इसके बाद परंपरा के चलते कई राजाओं ने विजया एकादशी व्रत किया। जिससे उन्हें जीत मिली।पद्म और स्कंद पुराण में बताया गया है कि जब दुश्मनों से घिरे हो तब मुश्किल हालातों में भी विजया एकादशी से जीत तय की जा सकती है। इस एकादशी के महात्म्य को सुनने और पढ़ने से ही पाप खत्म हो जाते हैं। आत्मबल भी बढ़ता है। विजया एकादशी व्रत करने से शुभ फल बढ़ते हैं। परेशानियां दूर होती हैं। इस एकादशी व्रत से भगवान विष्णु की कृपा मिल जाती है।

सम्बंधित ख़बरें