विजया एकादशी आज

विजया एकादशी आज

भोपाल [ महामीडिया] हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास के कृष्ण एवं शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन पवित्र एकादशी व्रत रखा जाता है। सनातन धर्म में एकादशी व्रत को बहुत  माना जाता है। आज यानी 16 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण एकादशी है। फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष में होने वाली एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। विजया एकादशी का नाम विजया के नाम पर रखा गया है, जो भगवान विष्णु के वैकुंठ के द्वारपालों में से एक हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गुरुवार को भी भगवान विष्णु का दिवस माना जाता है। इस वजह से आज के दिन एकादशी व्रत का महत्व और बढ़ गया है। इस दिन प्रातः पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 04:32 से प्रातः 05:17 तक रहेगा और संध्या आरती के लिए गोधूलि मुहूर्त शाम 06:45 बजे से शाम 07:08 मिनट तक रहेगा।  व्रत पारण का समय 17 फरवरी 2023 को सुबह 06:31 से सुबह 08:35 तक रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें