पुण्यदायी महीना मार्गशीर्ष 

पुण्यदायी महीना मार्गशीर्ष 

भोपाल (महामीडिया) अगहन, भगवान विष्णु की पूजा का महीना है। इस महीने में भगवान विष्णु के सभी रूपों की पूजा करने का विधान है। इस महीने खासतौर पर श्रीकृष्ण की पूजा करने की भी परंपरा है, क्योंकि श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि मैं सभी महीनों में मार्गशीर्ष हूं, इसलिए इस महीने को पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। अगहन महीने में तीर्थ स्नान करना चाहिए। साथ ही तीर्थ दर्शन भी करें, माना जाता है इससे पाप नाश होते हैं और पुण्य बढ़ते हैं। इस महीने में जरुरतमंद लोगों को कपड़े और खाने की चीजों का दान करने से पुण्य बढ़ता है। मार्गशीर्ष महीना पितरों के लिए भी बेहद खास माना जाता है। इस महीने शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से पितरों को तृप्ति मिल जाती है। इस महीने पितरों के लिए तीर्थ करने का भी विधान ग्रंथों में बताया गया है।

सम्बंधित ख़बरें