इस बार विश्वकर्मा जयंती अमृत सिद्धि योग में मनाई जाएगी

इस बार विश्वकर्मा जयंती अमृत सिद्धि योग में मनाई जाएगी

भोपाल ( महामीडिया ) भगवान विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर कल रविवार को है। इस बार अमृत सिद्धि योग में विश्वकर्मा जयंती का पर्व मनाया जाएगा। पुराणों में भगवान विश्वकर्मा को यंत्रों का अधिष्ठाता देवता बताया गया है। इसलिए इस दिन यंत्रों का पूजन होता है। विश्वकर्मा जी द्वारा ही पृथ्वी पर मनुष्यों को सुख-सुविधाएं प्राप्त हुई हैं, उन्हीं के आशीर्वाद से अनेक यंत्रों व शक्ति संपन्न भौतिक साधनों के बारे में हमें पता चल पाया है। प्राचीन शास्त्रों में विमान विद्या, वास्तु शास्त्र का ज्ञान, यंत्र निर्माण विद्या आदि के बारे में जो भी जानकारी मिलती है, वो भगवान विश्वकर्मा द्वारा प्राप्त होती है। इसलिए संपूर्ण देश में भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाती है।

सम्बंधित ख़बरें