महिलाओं का हरतालिका तीज व्रत 21 को

महिलाओं का हरतालिका तीज व्रत 21 को

भोपाल [ महमीडिया ]महिलाओं का प्रमुख व्रत हरतालिका तीज इस बार 21 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाएं निर्जला इस व्रत को अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। जिसमें महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। हरितालिका तीज उत्तर भारत व हिंदी भाषी इलाकों में किया जाने वाला एक ऐसा व्रत है जिसे सुहागिनों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं। हरितालिका तीज में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। प्रदोषकाल में पूजन का मुहूर्त 6:03 से 9:06 बजे तक रहेगा।
 

सम्बंधित ख़बरें