दुनिया का सबसे ऊंचा श्रीकृष्ण मंदिर हिमाचल में

दुनिया का सबसे ऊंचा श्रीकृष्ण मंदिर हिमाचल में

शिमला (महामीडिया) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की रोराघाटी में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना हुआ श्रीकृष्ण मंदिर है। यह मंदिर युला कुंडा झील के बीचोंबीच है। बर्फ के कारण इन दिनों यह झील पूरी तरह जम चुकी है। तापमान -14 पहुंच चुका है। यह मंदिर समुद्रतल से 12 हजार फीट ऊपर है। ये मंदिर प्रदेश के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। बर्फबारी के कारण तीर्थस्थल अब कई महीने बंद रहेगा। 
मान्यता है कि पांडवों ने निर्वासन के दौरान झील का निर्माण किया था। फिर बीच में कृष्ण मंदिर बनाया। अधिक प्रचार-प्रसार न होने के कारण यह जगह पर्यटकों के बीच यह ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है। जन्माष्टमी पर यहां स्थानीय श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारियों की मानें तो इस झील का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है। दावा किया जाता है कि मंदिर की परिक्रमा से कष्ट दूर होते हैं।
जन्माष्टमी के दिन यहां पहुंचे श्रद्धालु किन्नौरी टोपी उल्टी करके झील में डालते हैं। मान्यता है कि अगर टोपी डूबे बिना दूसरे छोर तक पहुंच जाती है तो मनोकामना पूरी हो जाती है। और आगामी साल भी खुशहाली लेकर आता है।
 

सम्बंधित ख़बरें