प्रत्येक बुधवार को ऐसे करें गणेश जी की पूजा 

प्रत्येक बुधवार को ऐसे करें गणेश जी की पूजा 

नई दिल्ली (महमाीडिया) बुधवार को गणेश जी का वार माना गया है। बुधवार को इनकी आराधना करने से समस्त विघ्नों का नाश होता है, घर में सुख-समृद्धि का वास होता है, धन-धान्य की बरकत होती है और बुद्धि-विवेक का विकास होता है। सभी देवी-देवताओं से पूर्व इनकी आराधना की जाती है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इन्हीं की पूजा-अर्चना से की जाती है। पंडित शिवकुमार तिवारी शास्त्री जी से जानिए बुधवार के विशेष मंत्र और पूजन विधि-
बुधवार क्यों है इनका वार
एक पौराणिक मान्यता के अनुसार, कैलाश पर्वत पर जिस समय माता पार्वती के द्वारा गणेश जी की उत्पत्ति हुई थी तो बुध देव भी वहां उपस्थित थे। इसलिए तभी से बुध को गणेशजी का प्रमुख वार माना गया है। 
गणेशजी की पूजा से लाभ
गणेशजी का पूजन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जिन लोगों का बुध कमजोर हो, उनके लिए इनकी आराधना बहुत शुभ होती है। 
पूजा के विधि-विधान
1. पूजा करते समय गणेशजी को उनके प्रिय बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। 
2. पूजा में दूर्वा की गांठें अर्पित करें। 
3. गुड और गाय के घी का भोग भी लगाएं. बाद में इसे गाय को खिलाना बहुत उत्तम माना जाता है। 
4. गणेशजी को लाल सिंदूर अर्पित करें। 
5. घर में क्लेश आदि हो तो गणेशजी की सफेद प्रतिमा स्थापित करें और सफेद मोदक का भोग लगाएं। 
गणेशजी के महामंत्र-
गणेशजी से सर्वप्रथम विनती करते हुए इस मंत्र का जाप करें। 
'ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।'
गजानंद एकाक्षर मंत्र
'ऊँ गं गणपतये नमः।।'
गणेश गायत्री मंत्र
'ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।'
 

सम्बंधित ख़बरें