गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन आज माँ ब्रह्मचारिणी का पूजन 

गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन आज माँ ब्रह्मचारिणी का पूजन 

भोपाल [ महामीडिया] आज माघ मास की गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है और देवी साधना का ये पर्व 30 जनवरी तक रहेगा। साल में दो बार गुप्त और दो बार प्रकट नवरात्रि आती है। गुप्त नवरात्रि देवी की दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन होता है. उन्हें मिश्री और पंचामृत से बना प्रसाद चढ़ाया जाता है. इससे व्यक्ति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है.महाविद्याओं की साधना के नियम बहुत कठिन हैं, इन साधनाओं में किसी भी तरह की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। इसलिए गुप्त नवरात्रि में की जाने वाली साधनाएं किसी विशेषज्ञ ब्राह्मण के मार्गदर्शन में ही करनी चाहिए।काली, तारा, त्रिपुरासुंदरी (षोडशी), भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुराभैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला।सती के बाद देवी शक्ति ने पार्वती के रूप में हिमालय राज के यहां जन्म लिया था। इसके बाद शिव जी और देवी पार्वती का विवाह हुआ।
 

सम्बंधित ख़बरें