यमुनोत्री धाम यात्रा आज सुचारु रूप से जारी

यमुनोत्री धाम यात्रा आज सुचारु रूप से जारी

नई दिल्ली [ महामीडिया] चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में आज सोमवार को सुहाना मौसम बना हुआ है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुबह करीब तीन बजे से मां यमुना के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ जा रही है। चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को यात्रा के तीसरे दिन भी यमुनोत्री हाईवे पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इधर, गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री घंटों जाम में फंसे रहे।
 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें