यशोदा जंयती 12 फरवरी को 

यशोदा जंयती 12 फरवरी को 

भोपाल [ महामीडिया]  ममता की प्रतीक माता यशोदा की जंयती 12 फरवरी को है। माता यशोदा को कृष्ण की पालक मां कहा जाता है। फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यह जयंती हर साल मनाई जाती है। इस तिथि की शुरुआत 11 फरवरी को सुबह नौ बजकर 5 मिनट पर हो जाएगी। इसका समापन दूसरे दिन 12 फरवरी को सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर होगा।सनातन धर्म में उदया तिथि को महत्व दिया जाता है। उदया तिथि के अनुसार, यशोदा जयंती का पर्व 12 फरवरी को मनाया जाएगा। यशोदा जयंती पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। यह योग पूरे दिन रहेगा। 

सम्बंधित ख़बरें