आश्विन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का योग 

आश्विन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का योग 

भोपाल  [ महामीडिया] शनिवार, 28 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा है, इसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस साल शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखेगा, इस वजह से यहां सूतक भी रहेगा। सूतक शुरू होने से पहले पूर्णिमा से जुड़े शुभ काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार 28 अक्टूबर की रात 1.04 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले यानी दोपहर 4.04 बजे से शुरू हो जाएगा। सूतक चंद्र ग्रहण खत्म होने तक यानी 2.24 मिनट तक रहेगा।करीब 30 वर्ष बाद शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. इस पूर्णिमा को आश्विन पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है.सालों बाद शरद पूर्णिमा और गजकेसरी योग में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है

सम्बंधित ख़बरें