लॉर्ड्स महिला टेस्ट में मंधाना, कौर और दीप्ति का अर्ध शतक

लॉर्ड्स महिला टेस्ट में मंधाना, कौर और दीप्ति का अर्ध शतक

भोपाल [ महा मीडिया] 

ऐतिहासिक लॉर्ड्स महिला टेस्ट के पहले दिन स्मृति मंधाना (83), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं| लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट में भारत की पहली पारी 285 रन पर सिमट गई है।इंग्लैंड के लिए स्पिनर सोफी एक्लेस्टन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने दिन की समाप्ति पर 1 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। माया बाउशियर 17 रन और हीदर नाइट 1 रन बनाकर खेल रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें