इंग्लैंड महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा

इंग्लैंड महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा

भोपाल [ महामीडिया] 

इंग्लैंड ने महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार रात को सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 40 रनों  से हराया। अब रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खिताब के लिए इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। ओवल मैदान पर इंग्लैंड ने 23 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में थी। यहां से नेट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 90 गेंदों पर 133 रनों की पार्टनरशिप की। इस साझेदारी के दम पर टीम ने 5 विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। कप्तान ब्रंट प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

सम्बंधित ख़बरें