भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज
भोपाल [ महा मीडिया]
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी।भारत के लिए यह मैच करो या मरो का है। हार मिलते ही टीम सीरीज गंवा देगी। 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हार सकता है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।