फीफा विश्व कप में आज कनाडा का सामना मोरक्को से
भोपाल [ महा मीडिया] फीफा विश्व कप में राउंड ऑफ 16 के मैच आज रात से शुरु हो रहे हैं। पहले मैच में कनाडा का सामना मोरक्को से होगा। यह मैच रात 10:30 बजे से ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।इसके बाद फ्रांस टीम की भिड़ंत पैराग्वे से होगी। यह मुकाबला फिलाडेल्फिया स्टेडियम में रात 2:30 बजे से शुरु होगा। कनाडा और मोरक्को के बीच अब तक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही बार और दोनों में मोरक्को का दबदबा रहा है। मोरक्को ने 1 मैच जीता है जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। कनाडा को मोरक्को के विरुद्ध अपनी पहली जीत की तलाश है।