भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज

भोपाल [महामीडिया] 

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। मैच  भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे शुरू होगा। भारत अगर यह मैच हारती है तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है।भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 32 टी-20 खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 13 मैच जीते हैं जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

इंग्लैंड- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर/प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

सम्बंधित ख़बरें