फ्रांस फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

फ्रांस फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

भोपाल [ महा मीडिया] 

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर फुटबॉल विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले टीम 2018 और 2022 के फाइनल में पहुंची थी।पहले हाफ में पेनल्टी चूकने वाले कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दूसरे हाफ के 60वें मिनट में गोल दागा। इसके 6 मिनट बाद उस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल कर फ्रांस की जीत पक्की कर दी। अब फ्रांस का सामना सेमीफाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। एम्बाप्पे के इस टूर्नामेंट में 8 गोल हो गए हैं जिसके उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली है। 

सम्बंधित ख़बरें