महिला टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आज
भोपाल [ महामीडिया] महिला टी-20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह नॉकआउट मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।दोनों टीमें सेमीफाइनल में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले दो मुकाबलों में दोनों ने 1-1 मैच जीते। इसके अलावा साउथ अफ्रीका पिछले दोनों टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बना चुकी है। वहीं, इंग्लैंड इस बार ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीती है।दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 23 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम केवल 4 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।
इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।
साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, डेन वान नीकेर्क, मारिजान कैप, नदिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा।