विंबलडन में सेरेना विलियम्स की करारी हार
भोपाल [ महामीडिया] विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स का सफर पहले ही राउंड में खत्म हो गया है। 44 साल की अमेरिकी दिग्गज सेरेना ने करीब चार साल (1,462 दिन) बाद टूर्नामेंट में वापसी की थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की 20 साल की खिलाड़ी माया जॉइंट ने 6-3, 6-7, 6-3 से हरा दिया।