भारत सहित चार देशों की महिला टीमें लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई

भारत सहित चार देशों की महिला टीमें लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई

भोपाल [ महा मीडिया] भारत, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों ने लॉस एंजिल्स ओलिंपिक 2028 के क्रिकेट इवेंट के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। ICC और IOC ने क्वालिफिकेशन नियमों की अनुमति  दे दी है। मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना के फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे। ओलिंपिक में क्रिकेट मैच 12 से 29 जुलाई 2028 तक होंगे।विमेंस कैटेगरी की बाकी दो टीमों का निर्णय 2027 में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट से होगा।

सम्बंधित ख़बरें