फुटबॉल विश्व कप फाइनल घटना की जांच शुरू
भोपाल [ महा मीडिया]
फीफा ने फुटबॉल विश्व कप फाइनल के बाद खिलाड़ियों की झड़प की जांच शुरू कर दी है। इसमें दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों पर कम से कम तीन मैचों का प्रतिबंध लग सकता है।न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। इसके बाद स्पेन के जश्न के दौरान अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस और थियागो अल्माडा, स्पेन के मिडफील्डर गावी से भिड़ गए थे। इसकी जाँच के लिए अनुशासनात्मक समिति ने संभावित नियमों के उल्लंघन की आकलन करने के लिए एक अभियोजक नियुक्त किया है।