पी.वी. सिंधु चीन ओपन सुपर प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी
भोपाल [ महा मीडिया] पी.वी. सिंधु का चीन ओपन सुपर-1000 का प्री-क्वार्टर फाइनल हार गई हैं। उन्हें गुरुवार को वर्ल्ड नंबर-4 और घरेलू खिलाड़ी चेन युफेई ने 16-21, 22-20, 21-18 से हराया। यह मैच 1 घंटे 29 मिनट तक चला।
चांगझोउ में सिंधु ने पहला गेम जीतकर शानदार शुरुआत की और दूसरे गेम में भी जीत के बेहद करीब पहुंच गई थीं। उनके पास मुकाबला समाप्त करने के चार मैच प्वाइंट थे लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सकीं। इसका लाभ उठाते हुए युफेई ने लगातार अंक जुटाए और दूसरा गेम 22-20 से जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया।
निर्णायक गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन अहम मौकों पर युफेई ने बेहतर संयम दिखाया और 21-18 से जीत दर्ज कर ली।