भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

आईची [ महा मीडिया] भारत और जापान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला मुकाबला जापान के आईची में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया  है। भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरी है।  भारतीय टीम ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। टीम 8वीं बार महिला  एशिया कप जीतकर यहां पहुंची है। भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही है। वहीं मेजबान जापान की कमान माई यानागिदा के हाथों में है।

दोनों टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, जी कमालिनी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

जापान: हरूना इवासाकी, अकारी निशिमोरा कानो (विकेटकीपर), माई यानागीडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको कातो, अकाया कातो-स्टेफोर्ड, अयूमी फूजीकावा, हिनासे गोतो, एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोटो

सम्बंधित ख़बरें