नवीनतम
ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत
भोपाल (महामीडिया ) अमेरिका और इजराइल का ईरान पर लगातार हमले जारी है। आज युद्ध का चतुर्थ दिवस है। अभी तक इस युद्ध में ईरान में 742 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 750 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस युद्ध की विभीषिका में अभी तक 176 से अधिक बच्चों की मौत हुई है। इस दौरान अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है जिससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों पर ईरान पर और भी हमले किए जाएंगे।