बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया पंच पूजा शुरू

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया पंच पूजा शुरू

भोपाल [ महा मीडिया] बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पंच पूजाओं के साथ शुरू हो गई है। पहले दिन विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इससे पहले गणेश भगवान की मूर्ति को मंदिर प्रांगण से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के साथ गणेश जी के भी दर्शन किए।बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके तहत बृहस्पतिवार को प्रात:काल अभिषेक पूजा से पहले गणेश भगवान की मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान कराया गया। 

सम्बंधित ख़बरें