माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द
भोपाल [ महा मीडिया] माइक्रोसॉफ्ट में आई वैश्विक तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। खराबी शुरू होने के एक घंटे के भीतर इसका असर दुनिया के 74 देशों तक फैल गया और करोड़ों लोगों का डिजिटल कामकाज रुक गया। दुनियाभर में 43 करोड़ से ज्यादा लोग माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें आउटलुक-टीम्स जैसी सब्सक्रिप्शन सर्विसेज शामिल हैं।ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स के आंकड़ों के अनुसार, 30 से 40 लाख कंपनियां अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 पर निर्भर हैं।
रद्द हुई उड़ानें (दिल्ली से)
-
- दिल्ली से पुणे
- दिल्ली से लेह
- दिल्ली से मुंबई