आज चांदी की कीमतों मे साढ़े तीन हजार से अधिक की गिरावट

आज चांदी की कीमतों मे साढ़े तीन हजार से अधिक की गिरावट

भोपाल [ महा मीडिया] 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,808 रुपए गिरकर 1.36 लाख रुपए आ गया है, जो एक दिन पहले 1.38 लाख रुपए पर था।एक किलो चांदी 3,540 रुपए घटकर 1.77 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 1.81 लाख रुपए पर थी। खास बात यह है कि सोना लगातार तीन दिन में 6,536 रुपए और चांदी 8500 रुपए सस्ती हुई है।10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए किलो थी। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें