बद्रीनाथ राजमार्ग पर दस किलोमीटर लंबा जाम
भोपाल [ महा मीडिया] बद्रीनाथ राजमार्ग पर जोशीमठ से विष्णुप्रयाग के बीच करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर 2026 को बंद होने हैं, जिसके चलते इन दिनों तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।सकरी सड़क और भूस्खलन से प्रभावित हिस्सों (जैसे भनेरपाणी और जोशीमठ से मारवाड़ी पुल का क्षेत्र) के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यातायात व्यवस्था के तहत वाहनों को निकाला जा रहा है जिससे सफर में काफी समय लग रहा है। वहीं भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं।