फिल्म रामायण सबसे तेज कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी
भोपाल [ महा मीडिया] फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इसने रिलीज के महज 8 दिनों में दुनियाभर में ₹1,033.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।यह फिल्म सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ चुकी है। इतनी जल्दी 1,000 करोड़ कमाने के मामले में यह तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने यह आंकड़ा 7 दिन में पार किया था। 'रामायण: पार्ट 1' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आज शाहरुख खान की मूवी पठान को पीछे छोड़ सकती है।