भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद
मुंबई [महा मीडिया]
भारतीय शेयर बाजार 13 नवंबर 2026 को भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक और कई बैंकिंग शेयरों में करीब 2% तक की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए जिसमें निफ्टी लगभग 220 अंकों से ज्यादा टूटकर दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। जबकि सेन्सेक्स 333 अंकों की गिरावट पर बंद हुआ एक ही दिन में निवेशकों के लगभग 59,000 करोड़ रुपये डूब गए।