चाइनीज फ़ोन की बिक्री में दस प्रतिशत की गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] जून तिमाही में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री कम हुई है और जून तिमाही में इन कंपनियों की बिक्री में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। देश के स्मार्टफोन बाजार में अप्रैल-जून तिमाही में एक खास ट्रेंड देखा गया। चाइनीज ब्रांड्स की बाजार हिस्सेदारी घटकर छह साल के निचले स्तर 18% तक पर आ गई है। जून तिमाही के दौरान स्मार्टफोन की कुल बिक्री सालाना आधार पर 10% घटी जो बीते छह साल में जून-तिमाही की सबसे तेज गिरावट है। सबसे ज्यादा असर 15,000 रुपए से सस्ते फोन पर पड़ा जिनकी बिक्री 45% घट गई । गिरावट की बड़ी वजह मेमोरी चिप की कीमतों में उछाल रही जिसके चलते ज्यादातर कंपनियों ने फोन के दाम करीब 15% तक बढ़ा दिए गए हैं।