आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों मे उछाल
भोपाल [ महा मीडिया]
आज 22 जुलाई को सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल देखने को मिली है। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दाम चढ़े हैं। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 1.68% तक चढ़कर कीमत 4144.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी के दाम भी उछले हैं। चांदी 1.90% बढ़कर यह 60.230 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। । एक किलो चांदी 3,034 रुपए बढ़कर 2.26 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,303 रुपए चढ़कर 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है।तीन दिन में सोना 4,281 रुपए और 10,764 रुपए चांदी महंगी हो चुकी है।