खराब मौसम के कारण आज भी वैष्णो देवी और केदारनाथ यात्रा बाधित

खराब मौसम के कारण आज भी वैष्णो देवी और केदारनाथ यात्रा बाधित

भोपाल [ महामीडिया] 

लगातार भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी के कारण आज भी कटरा में वैष्णो देवी यात्रा और रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। केदारनाथ यात्रा मार्गों पर भी भूस्खलन और गौरीकुंड में बोल्डर गिरने से आंशिक असर पड़ा है । केदारनाथ धाम की यात्रा फिलहाल भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अस्थायी रूप से रोक दी गई है । गौरीकुंड से आगे पैदल मार्ग पर मलबा और बोल्डर गिरने के कारण यात्रा मार्ग बाधित है। भारी बारिश और खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण कटरा से वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मौसम सामान्य होने तक श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर न जाने की सलाह दी है।

सम्बंधित ख़बरें