सिक्किम में भूस्खलन से भारी तबाही
भोपाल [ महा मीडिया]
सिक्किम में नामची जिले के समरदुंग क्षेत्र में तीस्ता हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग के पास हुए भीषण भूस्खलन से भारी तबाही मची है। टनल के मलबे में दबने से कई मजदूरों की मौत हो गई है और टनल में फंसे 25 में से 20 मजदूरों के शव मंगलवार देर रात बरामद कर लिए गए है। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह आदित-3 टनल है जो नामची जिले के समरडुंग-झोलुंगय में बन रहे तीस्ता स्टेज-6 प्रोजेक्ट का हिस्सा है।