सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद
भोपाल [ महा मीडिया]
सुरक्षा के कारणों से दिल्ली में राजीव चौक सहित आसपास के 16 मेट्रों स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। आज बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर में जुटे हैं। यह कदम 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर भारी भीड़ के कारण उठाया गया है।इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी पहुंचे हैं। इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर अलग-अलग थानों में 10 एफ आई आर दर्ज की हैं। प्रदर्शनकारियों पर जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं।